कटिहार, फरवरी 12 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत फार्मर रजिस्ट्री (एफआर) में कटिहार जिले ने राज्य स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। 11 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे जारी राज्य स्तरीय रिपोर्ट के अनुसार कटिहार 81 प्रतिशत एफआर के साथ बिहार में तीसरे स्थान पर है। राज्य में वैशाली जिला 95 प्रतिशत एफआर के साथ पहले स्थान पर काबिज है, जहां 2,14,562 पंजीकृत किसानों में से 2,04,510 का एफआर हो चुका है। वहीं शिवहर 89 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर है, जहां 37,567 किसानों में से 33,303 का सत्यापन पूरा हो चुका है। इन दोनों जिलों ने अभियान मोड में कार्य करते हुए तेजी दिखाई है। कटिहार में कुल 2,32,076 किसानों का पीएम किसान में पंजीकरण है, जिनमें से 1,87,988 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पूरी की जा चुकी है। यह आंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.