कटिहार, जनवरी 10 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे फार्मर रजिस्ट्री अभियान में कटिहार जिले ने एक बार फिर अपनी प्रशासनिक क्षमता का लोहा मनवाया है। 8 जनवरी 2026 की रात 8:30 बजे तक जारी ई-केवाईसी और एफआर रिपोर्ट के अनुसार कटिहार जिला पूरे बिहार में पहले पायदान पर रहा। एक ही दिन में जिले में 8,474 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री (एफआर) पूरी की गई, जबकि 14,714 किसानों का ई-केवाईसी सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस उपलब्धि के साथ कटिहार ने वैशाली, मुजफ्फरपुर और भागलपुर जैसे बड़े जिलों को भी पीछे छोड़ दिया। कृषि विभाग द्वारा प्रखंड से पंचायत स्तर तक विशेष कैंप लगाकर किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के लिए प्रेरित किया गया। सुबह से देर शाम तक चले इन कैंपों में तकनीकी टीम की तैनाती, नेटवर्क की व्यवस्था और किसानों को मौके पर ही सहायता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.