गंगापार, अप्रैल 17 -- जिलाधिकारी के निर्देश पर फार्मर रजिस्ट्री का शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने के लिए एसडीएम सुरेन्द्र प्रताप यादव की अगुवाई में शुक्रवार को प्रभारी तहसीलदार प्रेमकुमार प्रजापति, नायब तहसीलदार मेजा नंदलाल, नायब तहसीलदार लालतारा राम अवध शाह सहित तहसील के अन्य अधिकारी सिंचाई विभाग के डाक बंगला लखनपुर में एकत्र होकर फार्मर रजिस्ट्री के कार्य को पूर्ण कराने के लिए मंथन करते रहे। 17 अप्रैल को सुबह दस बजे से शाम पॉच बजे तहसील क्षेत्र के गिरधरपुर, समहन, कोईलारी, अडारूपुर, सहित विभिन्न गॉवों में किसानों का फार्मर रजिस्ट्री करने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कृषि विभाग के कर्मचारी, लेखपाल, सहायक ग्राम पंचायत अधिकारी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- फॉर्मर रजिस्ट्री नहीं तो यूरिया नहीं मिलेगी: उप कृषि निद...