कुशीनगर, अप्रैल 12 -- कुशीनगर। प्रदेश में किसान कल्याण मिशन के तहत चल रहे फार्मर रजिस्ट्री अभियान में जमीनी स्तर पर व्यवस्थागत खामियां सामने आ रही हैं। कृषि विभाग की इस महत्वाकांक्षी योजना में किसानों की डिजिटल पहचान बनाई जा रही है, जिसके आधार पर उन्हें कृषि व साहवर्ती विभागों की योजनाओं का लाभ मिलेगा। लेकिन अभियान के दौरान अधिकांश जिम्मेदारी लेखपालों को देने से उनमें असंतोष बढ़ता जा रहा है। सरकार की इस योजना के तहत किसानों की अचल संपत्तियों को आधार से ऑनलाइन जोड़ा जा रहा है। फार्मर रजिस्ट्री बनने के बाद किसानों को बीज, उर्वरक, कीटनाशक, कृषि यंत्रों पर अनुदान, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल बिक्री, केसीसी, फसल नुकसान पर क्षतिपूर्ति और पीएम किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। इसी क्रम में 6 अप्रैल से 15 अप्रैल तक विशेष अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.