बदायूं, अप्रैल 13 -- फार्मर रजिस्ट्री न कराने वाले किसान क्रय केंद्रों पर गेहूं बिक्री नहीं कर पायेंगे। इसके अलावा उन्हें अन्य विभागीय योजनाओं से वंचित कर दिया जायेगा। ऐसे में जिन किसानों ने अभी तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं करायी है वह जल्द करा लें। फार्मर रजिस्ट्री के लिए कृषि विभाग द्वारा गांव-गांव कैंप आयोजित किए गये हैं। जहां किसान नि:शुल्क फार्मर रजिस्ट्री करा सकते हैं। कृषि विभाग एवं अन्य संबंधित विभाग की योजनाओं का लाभ लेने के लिए फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य है। अब तक जिले में 3,84, 710 (76 फीसदी किसान) फार्मर रजिस्ट्री करा चुके हैं, वहीं जो किसान रह गये हैं उनसे भी जल्द कराने की अपील की गयी है। डीडी कृषि मनोज कुमार ने बताया कि क्रय केंद्र पर गेहूं विक्रय के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ, अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.