गाजीपुर, अप्रैल 2 -- जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री अब अनिवार्य कर दी गई है। बिना पंजीकरण के उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल सकेगा। 6 और 7 अप्रैल को अधिक से अधिक रजिस्ट्री सुनिश्चित करने के लिए विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। तहसील सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता एसडीएम ज्योति चौरसिया ने की। उन्होंने बताया कि गांव-गांव शिविर लगाकर किसानों की रजिस्ट्री कराई जाएगी, जिसमें लेखपाल, पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान और कोटेदार मौजूद रहेंगे। तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने बताया कि यह अभियान किसानों का डिजिटल डाटाबेस तैयार करने के लिए चलाया जा रहा है। रजिस्ट्री के बिना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित खाद, बीज सहित अन्य योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्री के तहत किसानों को एक यूनिक कोड दिया जाएगा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.