फार्मर रजिस्ट्री बनाने में तेजी लाएं अफसर: डीएम
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 16 -- प्रतापगढ़। डीएम अभिषेक पांडेय ने कैम्प कार्यालय के सभागार में फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा के साथ योजनाओं की प्रगति जानी। कहा कि अफसर शत प्रतिशत लक्ष्य के सापेक्ष फार्मर रजिस्ट्री जारी कराएं। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दास्त नहीं की जाएगी। प्रतिदिन कार्यों की मॉनीटरिंग की जाए, जिससे फार्मर रजिस्ट्री का कार्य शत प्रतिशत पूर्ण किया जा सके। ग्राम स्तर पर अधिक से अधिक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री, ई-केवाईसी एवं अन्य औपचारिकतायें पूर्ण कराई जाए, जिससे किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ समय से प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम और बीडीओ अपने क्षेत्रों में निरीक्षण करें। यह भी पढ़ें- सभी किसानों का शत-प्रतिशत पंजीकरण करने का लक्ष्य तय ग्राम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.