बलिया, अप्रैल 20 -- बलिया। सरकार की ओर से फार्मर रजिस्ट्री कराने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित कर दी गई है। इससे उन किसानों को राहत मिलेगी, जिनका अंश निर्धारण नहीं हो सका है, अब वह अपना अंश निर्धारण कर फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूर्ण करा सकेंगे। उप निदेशक कृषि मनीष कुमार सिंह ने किसानों से अपील किया है कि फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसान प्रक्रिया पूर्ण करा लें, वरना लाभ से वंचित हो जायेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...