हाजीपुर, मई 11 -- हाजीपुर । नि.सं. समाहरणालय सभागार में सोमवार का फार्मर रजिस्ट्री फेज- 02 की सफलता के लिए जिलाधिकारी वर्षा सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में अपर समाहर्ता वैशाली, उप विकास आयुक्त वैशाली, जिला कृषि पदाधिकारी, सभी अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलधिकारी, सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी,तकनीकी कर्मी आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- फार्मर रजिस्ट्री अभियान 12 मई से मिशन मोड में चलेगा : विजयफार्मर रजिस्ट्री फेज-2 का प्रारंभ बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले में 12 मई 2026 से 'फार्मर रजिस्ट्री फेज-2' अभियान पुनः प्रारंभ किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले के सभी जमाबंदीधारी किसानों का फार्मर रजिस्ट्री की आईडी तैयार करना है, ताकि भविष्य में...