हरदोई, अप्रैल 2 -- हरदोई, संवाददाता। प्रदेश में फार्मर रजिस्ट्री अभियान को गति देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर गांव में कैंप लगा कर किसान रजिस्ट्री के निर्देश दिए हैं। मुख्य मंत्री के निर्देश पर उपनिदेशक कृषि सतीश कुमार पांडे ने छह से 15 अप्रैल तक प्रत्येक ग्राम पंचायत में विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इन कैंपों के माध्यम से किसानों का पंजीकरण, डेटा सत्यापन और विभिन्न योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। उपनिदेशक ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री को कृषि क्षेत्र में एकीकृत लाभ वितरण प्रणाली के रूप में विकसित किया जा रहा है। इससे किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना समेत अन्य योजनाओं का लाभ एक ही पहचान के आधार पर आसानी से मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कोई भी पात्र किसान इस व...