बहराइच, अप्रैल 17 -- बहराइच,संवाददाता। जिले के किसानों की फार्म रजिस्ट्री जल्द से जल्द बनवाने के लिए चल रहे शिविरों का उप निदेशक कृषि विनय कुमार वर्मा समेत अन्य अधिकारियों की टीम ने जायजा लिया। कहा कि फार्म रजिस्ट्री न बनवाने वाले किसा सभी तरह की योजनाओं से सीधे तौर पर वंचित हो जाएंगे। जिलास्तरीय टीम ने ब्लॉक हुजूरपुर के ग्राम पंचायत बसंतसपुर पहुंचकर उपस्थित कृषकों को बताया कि शासन द्वारा समस्त सरकारी लाभ जैसे खाद, बीज पेस्टिसाइड, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं भारत सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सहित सभी सरकारी योजनाओं तथा क्रय केन्द्रों पर उपज की बिक्री के लिए फार्मर रजिस्ट्री बनवाना अनिवार्य कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- फॉर्मर रजिस्ट्री नहीं तो यूरिया नहीं मिलेगी: उप कृषि निद...