मैनपुरी, फरवरी 24 -- फार्मर रजिस्ट्री का लक्ष्य पूरा करने के लिए प्रशासन ने पूरा जोर लगा रखा है मगर इस काम में लगाए गए लेखपाल लापरवाही से बाज नहीं आ रहे हैं। अधिकारियों ने जो लक्ष्य दिए हैं वे लक्ष्य अधूरे हैं। फार्मर रजिस्ट्री शत-प्रतिशत करने के लिए दिशा-निर्देश हैं। इस कार्य में लापरवाही करने वाले दो लेखपालों को सस्पेंड कर दिया गया। मंगलवार को एसडीएम ने यह कार्रवाई की तो लेखपालों में हड़कंप मच गया। इन दिनों फार्मर रजिस्ट्री का काम तेजी से चल रहा है। एसडीएम गोपाल शर्मा हर रोज फार्मर रजिस्ट्री का फीडबैक ले रहे हैं। फार्मर रजिस्ट्री के लिए लेखपालों के साथ ग्राम प्रधानों को भी सहयोग करने के लिए कहा गया है। चूंकि मूल जिम्मेदारी लेखपालों की है इसलिए लेखपालों से ही हर रोज रिपोर्ट भी मांगी जा रही है। फार्मर रजिस्ट्री उन किसानों से करवाई जा रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.