देवरिया, अप्रैल 15 -- देवरिया, निज संवाददाता। फार्मर रजिस्ट्री ने किसानों के गेहूं बेचने पर पेंच फंसा दिया है। इससे ऑनलाइन करने के बाद भी किसानों का गेहूं क्रय केन्द्रों पर नहीं तौला जा रहा है। शासन ने गेहूं बेचने को फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य कर दिया है। अभी तक करीब 68 फ़ीसदी किसानों का ही फार्मर रजिस्ट्री हुआ है। किसान फार्मर रजिस्ट्री कराने को सहज जन सेवा केन्द्रों से लेकर तहसील में लेखपालों के पास चक्कर लगा रहे हैं। आधार और खतौनी में नाम मैच नहीं करने से फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो रही है। किसानों की सभी खतौनी का एक जगह ब्योरा दर्ज कर फार्मर आईडी नंबर बनाने की प्रक्रिया चल रही है। फार्मर रजिस्ट्री होने के बाद आईडी नंबर डालने पर किसान की सभी जमीन का ब्योरा एक जगह मिल जायेगा। इससे किसानों को अलग-अलग खसरा खतौनी नहीं निकालना पड़ेगा और पैसे व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.