चंदौली, अप्रैल 14 -- चंदौली। संवाददाता मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। कहा कि जिले में अभी भी ऐसे अनेक किसान हैं जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। लेकिन अभी तक अपनी फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई है। ऐसी स्थिति में भविष्य में उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित होना पड़ सकता है। उन्होंने ग्राम्य विकास, पंचायती राज एवं कृषि विभाग, सभी उप जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि क्षेत्रीय कर्मचारियों के माध्यम से किसानों को जागरूक करते हुए पात्र किसानों का फार्मर रजिस्ट्री अवश्य कराएं। यह भी पढ़ें- डेड लाइन घोषित, 30 अप्रैल तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.