बस्ती, अप्रैल 3 -- बस्ती, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने बस्ती मंडल के कृषि विभाग व सहकारिता विभाग की संचालित योजनाओं की समीक्षा की। पिछले वित्तीय वर्ष के कार्यों की समीक्षा की। कृषि मंत्री ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री करने का अभियान चल रहा है। इस अभियान में अधिक से अधिक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री करा दें। अन्यथा की दशा में किसान विभागीय योजनाओं से वंचित हो जाएंगे।कृषि विज्ञान केंद्र पहुंचे कृषि मंत्री का विधायक हर्रैया अजय सिंह और भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ने स्वागत किया। इसके बाद संयुक्त कृषि निदेशक रामबचन राम, उप निदेशक बस्ती अशोक कुमार गौतम, जिला कृषि अधिकारी बस्ती डॉ. बाबूराम मौर्य, कृषि रक्षा अधिकारी रतनशंकर ओझा, भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. राजमंगल चौधरी, उप निदेशक सिद्धार्थनगर राजेश कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.