चंदौली, अप्रैल 15 -- चंदौली, संवाददाता। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री सम्मान निधि का लाभ लेने के लिए किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य कर दिया है। धान का कटोरा कहे जाने वाले इस आकांक्षात्मक जिले में अभी तक लगभग 45 हजार से अधिक किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री नहीं करायी है। इससे पीएम किसान सम्मान निधि समेत अन्य सरकार की जनकल्याणकारी कृषि संबंधित योजनाओं के लाभ से किसान वंचित हो सकते हैं। मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई ने सोमवार की शाम कलक्ट्रेट सभागार में फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों की समीक्षा की।उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। कहा कि जिले में अभी भी ऐसे अनेक किसान हैं जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक अपनी फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई ह...