बहराइच, अप्रैल 11 -- बहराइच। जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी ने बताया कि वर्ष 2026-27 में उद्यान विभाग द्वारा संचालित सभी लाभकारी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य अभिलेख होगा। फार्मर रजिस्ट्री न कराने वाले कृषक खाद, बीज, कीटनाशक या प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का लाभ नहीं प्राप्त कर सकेंगे। शीघ्र से शीघ्र फार्मर रजिस्ट्री करा लें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...