मुंगेर, जनवरी 6 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के सभी लाभुकों को फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य है। आगामी 22वीं किस्त की राशि उन्हीं किसानों को दिया जाना है जिनका फार्मर आई०डी० बना हो। इसके लिए विभाग द्वारा दो चरणों में पंचायत स्तर पर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कृषि विभाग के किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक के द्वारा लाभुकों का आईडी बनाए जाने का कार्य किया जाना है। इसके साथ ही राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के राजस्व कर्मचारी द्वारा किसानों का फार्मर आई०डी० बनाने का कार्य किया जायेगा। इसके लिये दो चरणों में शिविर का आयोजन किया जायेगा। प्रथम चरण 6, 07, 08 एवं 09 जनवरी 2026 को आयोजित किया जायेगा। जबकि द्वितीय चरण 18, 19, 20 एवं 21 जनवरी 2026 को आयोजित किये जाएंगे। ------ किसानों को मिलेगा फार्मर रजिस्ट्री का ला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.