अयोध्या, अप्रैल 18 -- बीकापुर, संवाददाता। फार्मर रजिस्ट्री अभियान को लेकर प्रशासन पूरी गंभीरता के साथ जुटा हुआ है। बीकापुर क्षेत्र में नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ल और कानूनगो घनश्याम श्रीवास्तव स्वयं मॉनिटरिंग कर अभियान को गति दे रहे हैं।अधिकारियों द्वारा लगातार कैंपों का निरीक्षण कर किसानों का रजिस्ट्रेशन समयबद्ध तरीके से कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को दिए गए हैं। राजस्व एवं कृषि विभाग के कार्मिकों को भी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने को कहा गया है, ताकि अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जा सके। नायब तहसीलदार ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं कानूनगो द्वारा ग्राम स्तर पर टीमों को सक्रिय कर रजिस्ट्रेशन कार्य में तेजी लाई जा रही है। प्रशासन का लक्ष्य है कि निर्धारित समय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.