बहराइच, अप्रैल 11 -- तेजवापुर। फार्मर रजिस्ट्री अभियान के तहत खैरा बाजार में विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों का दस्तावेजों के सत्यापन के बाद पंजीकरण कर फार्मर आईडी बनाई गई। खसरा-खतौनी में नाम की त्रुटियां, अंश निर्धारण सहित अन्य शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-बी आरपी सिंह, प्राविधिक सहायक कुलदीप कुमार तथा लेखपाल जैकी कुमार ने किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सभी से समय रहते पंजीकरण कराने की अपील की। अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, खाद-बीज पर सब्सिडी और कृषि यंत्रों पर मिलने वाली छूट सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए फार्मर आईडी अनिवार्य होगी। जिन किसानों का अभी तक पंजीकरण नहीं हुआ है, वे शीघ्र ही रज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.