इटावा औरैया, अप्रैल 14 -- जसवंतनगर। विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कैस्त में मंगलवार को फार्मर रजिस्ट्री के लिए विशेष कैंप लगाया गया, लेकिन मात्र पांच किसानों की ही रजिस्ट्री हो सकी, जबकि गांव में 128 किसानों का पंजीकरण प्रस्तावित है। प्रधान कमला देवी के सहयोग से कैंप में प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों को रजिस्ट्री के महत्व के बारे में जागरूक किया। खंड शिक्षा अधिकारी गिरीश कुमार ने बताया कि जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं होगी, वे भविष्य में कई सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा सकेंगे। इनमें किसान पेंशन, खाद-बीज पर अनुदान, वृद्धावस्था पेंशन, सम्मान निधि सहित अन्य योजनाएं शामिल हैं।उन्होंने बताया कि किसान तहसील कार्यालय या प्रधान के माध्यम से आसानी से पंजीकरण करवा सकते हैं। समय रहते रजिस्ट्री न कराने पर योजनाओं से वंचित होने की आशंका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.