गया, फरवरी 5 -- किसानों के लिए जिला कृषि विभाग और राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त रूप से संचालित फार्मर रजिस्ट्री कैंप का विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नगर प्रखंड की नैली पंचायत के ग्राम दुबहल टोला बेलाही एग्रीस्टैक परियोजना के तहत आयोजित फार्मर रजिस्ट्री कैंप में उपस्थित पीएम किसान के लाभुकों से पूछताछ की और व्यवस्था की जानकारी ली। डॉ. प्रेम कुमार ने फार्मर आईडी के उपयोगिता के बारे में किसानों को बताया कि इस वर्ष से पीएम किसान राशि बढ़कर प्रति किस्त 3000 रुपये मिलने जा रहा है। अब लाभुक किसानों पूरे साल में तीन किस्तों में 9000 रुपये मिलेगा। कैंप में उपस्थित किसानों द्वारा बताया गया कि स्वयं के नाम से जमीन नहीं होने के कारण फार्मर रजिस्ट्री नही हो पा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि जमीन का नामांतरण और परिमार्जन ...