बाराबंकी, अप्रैल 5 -- बाराबंकी। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार एग्रीस्टैक (डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर फॉर एग्रीकल्चर) के तहत जिले में शत-प्रतिशत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण करने के लिए जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। यह अभियान छह अप्रैल से शुरू होगा और 15 अप्रैल तक चलेगा। सभी ग्राम पंचायतों में कर्मचारी शिविर लगाकर छूटे किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनाएंगे। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से आच्छादित सभी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री का कार्य 30 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से पूरा किया जाना है। शिविर में लेखपालों को निर्देशित किया गया है कि वे गांवों में रात्रि निवास कर खतौनी संबंधी समस्याओं का निस्तारण करें और रजिस्ट्री प्रक्रिया को सुगम बनाएं। इस कार्य के लिए राजस्व विभाग के लेखपाल, कृषि विभाग के प...