गंगापार, फरवरी 18 -- क्षेत्र के सभी किसान फॉर्मर रजिस्ट्री के तहत अपना पंजीयन अवश्य करवा लें। अन्यथा पीएम सम्मान निधि से वंचित रह जाएंगे। यह जानकारी देते हुए राजकीय बीज गोदाम प्रभारी मेजारोड प्रदीप बाबू और एटीएम अरुण कुमार शुक्ल ने दी। उन्होंने बताया कि पंजीकरण कराने के लिए किसानों को आवश्यक कागजात जरूरी हैं। जिसमें किसानों को आधार कार्ड की छाया प्रति,आधार से लिंक मोबाइल अथवा अन्य मोबाइल ( यदि आधार से लिंक मोबाइल उपलब्ध न हो तथा अपने खेत की खतौनी के साथ सभी किसान अपना पंजीयन स्वयं अथवा सहज जन सेवा केंद्र पर जाकर करवा लें। पंजीकृत किसानों को ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त प्राप्त होगी। फॉर्मर रजिस्ट्री में जिन किसानों का पंजीयन नही होगा वह पीएम सम्मान निधि से वंचित रहेंगे। जिसके लिए कृषि विभाग द्वारा एक प्रचार वाहन क...