मिर्जापुर, अप्रैल 12 -- UP Farmer News: किसानों ने अगर अब तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई है तो फटाफट करा लें। वरना आपके कई काम लटक जाएंगे। शासन से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। शासन के आदेश के अनुसार किसान अब बिना फार्मर रजिस्ट्री के सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं नहीं बेच पाएंगे। इसके लिए फार्मर रजिस्ट्री कराना होगा। इतना ही नहीं बिना फार्मर रजिस्ट्री के किसानों को सम्मान निधि का लाभ भी नहीं मिलेगा। सूबे के प्रमुख सचिव खाद्य ने आरएफसी और डिप्टी आरएमओ को पत्र भेज कर फार्मर आईडी वाले किसानों से ही गेहूं खरीदने का निर्देश दिया है। शासन के जारी आदेश में कहा गया है कि किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की जांच के बाद ही उन्हें टोकन जारी किया जाए। शासन के तमाम निर्देशों के बावजूद जिले के 80 हजार किसानों ने अबतक फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराया है। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.