गंगापार, अप्रैल 16 -- शासन के निर्देश पर किसानों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ दिलाने के उद्देश्य से मुड़पेला प्राथमिक विद्यालय में किसान रजिस्ट्री शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों को डिजिटल पंजीकरण की अनिवार्यता और उसके लाभों के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया। राजस्व अधिकारी सत्यम सिंह ने स्पष्ट किया कि अब प्रत्येक किसान के लिए रजिस्ट्री कराना जरूरी है। बिना पंजीकरण के किसानों को खाद मिलने में कठिनाई होगी और वे सरकारी खरीद केंद्रों पर अपनी उपज भी नहीं बेच सकेंगे। सहायक तकनीकी प्रबंधक संत कुमार यादव ने बताया कि किसान रजिस्ट्री किसानों की डिजिटल पहचान है, जिसके बिना सब्सिडी, पीएम किसान सम्मान निधि और कृषि यंत्रों पर मिलने वाली छूट जैसी सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा। यह भी पढ़ें- फार्मर रजिस्ट्री: लेखपाल...