फार्मर रजिस्ट्री के बाद ही मिलेगी बीज पर सब्सिडी
हरदोई, मई 18 -- हरदोई। कृषि विभाग द्वारा खरीफ सीजन के लिए किसानों को निःशुल्क मिनीकिट एवं 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज उपलब्ध कराने हेतु पुनः बुकिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उप कृषि निदेशक हरदोई सतीश कुमार पाण्डेय ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष से विभागीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसानों की फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य कर दी गई है। जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं बनी है, उन्हें पहले रजिस्ट्री करानी होगी, उसके बाद ही बीज की बुकिंग संभव होगी। उन्होंने बताया कि खरीफ सीजन में बोए जाने वाले सामान्य धान, संकर धान, तिल, उड़द, मूंग, अरहर, रागी, सांवा, कोदों, ज्वार और बाजरा सहित विभिन्न फसलों के बीजों की बुकिंग की जा रही है। यह भी पढ़ें- खरीफ के लिए बीज बुकिंग शुरू, अब ई-लॉटरी से मिलेगा किसानों को लाभ पहले यह पोर्टल 23 अप्रैल से 10 मई तक खुला था, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.