उरई, मार्च 18 -- उरई। दलालों और बैंक कर्मियों की मिलीभगत से किसान को फार्मर रजिस्ट्री का झांसा देकर खाता व केसीसी कार्ड बनवाया गया और उसके खाते से छह लाख रुपये निकाल लिए गए। जानकारी होने पर किसान ने डीएम से मदद की गुहार लगाई है। जगनेवा के गुरदयाल ने बुधवार को डीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके पास 20 बीघा उपजाऊ जमीन है। लगभग एक माह पहले गांव के कुछ लोग उसके पास आए और कहा फार्मर रजिस्ट्री नहीं हुई है, जिसके लिए उसे पंजाब नेशनल बैंक चलना होगा। वहां खाता खोलकर रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। पीड़ित ने बताया अशिक्षित होने के कारण वह बातों में आ गया और उनके साथ बैंक चला गया, जहां उससे कई दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए गए और फोटो भी खींची गई। कुछ दिन बाद गांव के लोगों से उसे जानकारी हुई कि उसके नाम पर केसीसी कार्ड बनवाकर खाते से करीब...