कानपुर, अप्रैल 8 -- नर्वल एसडीएम ने फार्मर रजिस्ट्री व सरकारी कार्यों में लापरवाही बरतने पर रातेपुर के लेखपाल को निलंबित कर दिया है। जांच तहसीलदार को सौंपी है। विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसडीएम नर्वल विवेक मिश्रा ने बताया कि साढ़ के रातेपुर क्षेत्र के लेखपाल इंद्रपाल कुशवाहा लगातार सरकारी कार्यों में लापरवाही बरत रहे थे। फोन भी नहीं उठाते थे। पिछले दिनों फार्मर रजिस्ट्री के काम में भी लापरवाही बरती। उसी के चलते उन्हें निलंबित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.