गंगापार, फरवरी 18 -- एसडीएम मेजा सुरेन्द्र प्रताप यादव के निर्देश पर तहसील क्षेत्र के सभी राजस्व कर्मी एसआईआर के अलावा फार्मर रजिस्ट्री कार्य करने में गांव के किसानों के पास पहुंच उन्हें फार्मर रजिस्ट्री के क्या फायदे व फार्मर रजिस्ट्री न होने से क्या नुकसान हैं। इसकी जानकारी देकर उनकी खैतानी व आईडी लेकर फार्मर रजिस्ट्री का कार्य कर रहे हैं। उधर खतौनी अनुभाग में इस कार्य को गति देने के लिए आधा दर्जन से अधिक ऑपरेटर लेखपाल केसी पांडेय की अगुवाई में फार्मर रजिस्ट्री हिस्सा, खैतानी संशोधन के काम में पूरी तरह जुट गए हैं। खतौनी प्रभारी केसी पांडेय ने बताया कि खतौनी अनुभाग में रोहित मौर्या के अलावा अन्य ऑपरेटर सुबह दस बजे से देर शाम तक फार्मर रजिस्ट्री कर रहे हैं। तहसील क्षेत्र के 395 राजस्व गांवों में कुल किसानों की संख्या 82,237 है। इनमें 48,8...