मथुरा, अप्रैल 22 -- मथुरा। जिले में गेहूं की सरकारी खरीद पर लगी फार्मर रजिस्ट्री की बाध्यता समाप्त होने से यहां गेहूं खरीद बढ़ने की उम्मीद पैदा हो गई है। प्रशासन ने इसके लिए सभी केन्द्र संचालकों को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। यहां फार्मर रजिस्ट्री न होने से किसान बैरंग लौट रहे थे। विदित हो कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में 30 मार्च से 15 जून तक जिले में छह संस्थाओं के 88 केन्द्रों पर गेहूं की सरकारी खरीद की जा रही है। शासन के निर्देशों पर इन केन्द्रों पर उन किसानों के गेहूं की तौल नहीं की जा रही थी जिनकी अब तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं बन सकी है। यह भी पढ़ें- गेहूं खरीद में आई तेजी, बिना फार्मर रजिस्ट्री से राहत इससे क्रय केन्द्रों तक पहुंचकर भी किसान बिना तौल कराए अपना गेहूं लेकर बैरंग लौट रहे थे। अब विगत दिनों मुख्यमंत्री योगी के आदेशों के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.