औरैया, फरवरी 16 -- औरैया, संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने सोमवार को जनपद में संचालित फार्मर रजिस्ट्री योजना की जमीनी हकीकत परखी। उन्होंने सहायल ग्राम पंचायत सचिवालय, ग्राम भरका और ग्राम अवावर पहुंचकर चल रहे कार्यों की समीक्षा की और प्रगति धीमी मिलने पर संबंधित लेखपालों को कड़ी चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि सायंकाल तक लक्ष्य के अनुरूप संतोषजनक प्रगति नहीं मिलती है तो कार्यों में शिथिलता बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लेखपालों को निर्देशित किया कि ऐसे मजरों को चिन्हित करें जहां फार्मर रजिस्ट्री का कार्य तेजी से कराया जा सकता है। वहां विशेष कैंप लगाकर ग्राम प्रधान व कोटेदार के माध्यम से किसानों को बुलाकर रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित कराया जाए। डीएम ने कहा कि रजिस्ट्रेशन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.