फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता खत्म हो, खतौनी से मिले यूरिया
लखनऊ, जुलाई 30 -- फार्मर रजिस्ट्री, सिंचाई व आवारा पशुओं जैसी समस्याओं को लेकर गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता) ने एसडीएम मोहनलालगंज के साथ बैठक की। जिलाध्यक्ष दिलराज सिंह ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री की जटिल प्रक्रिया के कारण बड़ी संख्या में किसानों को यूरिया खाद प्राप्त करने में बहुत परेशानी हो रही है। उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता समाप्त कर आधार कार्ड और खतौनी के आधार पर यूरिया खाद उपलब्ध कराये जाने की मांग की। एसडीएम ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष (मध्य) सुनील वर्मा, वरिष्ठ प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र बहादुर सिंह, जिला प्रभारी राजकुमार यादव, युवा जिलाध्यक्ष कनर गुप्ता (बीरू), वीरेंद्र यादव, बैजनाथ रावत, बद्री प्रसाद रावत, विनोद धीमान, नबीहूंन खान, प्रेमवती सहित अन्य किसान मौजूद रहे। यह भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.