बहराइच, अप्रैल 24 -- तेजवापुर, संवाददाता। विकास खंड तेजवापुर के ग्राम पंचायत चेतरा में शुक्रवार को फार्मर रजिस्ट्री कैंप का आयोजन किया गया। उप कृषि निदेशक विनय कुमार वर्मा एवं उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी कैसरगंज शिशिर कुमार वर्मा ने निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि राजस्व गांव में शत-प्रतिशत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोई भी पात्र किसान पंजीकरण से वंचित न रहे। इसके लिए विशेष प्रयास किए जाएं। अधिकारियों ने किसानों को भी जागरूक किया कि जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं होगी, उन्हें भविष्य में उर्वरक, बीज, पेस्टीसाइड सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा। यह भी पढ़ें- फार्मर रजिस्ट्री को लेकर किसानों को किया ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.