पूर्णिया, जनवरी 9 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। सशक्त एवं समृद्ध किसान बिहार की पहचान फार्मर रजिस्ट्री महाअभियान के तहत पूर्णिया पूर्व प्रखंड के बियारपुर पंचायत महेंद्रपुर स्थित हल्का कार्यालय भवन में गुरुवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के महत्व और इससे मिलने वाले लाभों की जानकारी देना था। गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में लगभग एक सौ से अधिक किसानों का फार्मर रजिस्ट्री किया गया। राजस्व कर्मचारी सरवन कुमार ने कहा कि सरकार के इस महाअभियान के तहत प्रत्येक कृषक अपनी डिजिटल पहचान के लिए फार्मर रजिस्ट्री करना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि इसके लिए किसान अपने आवश्यक दस्तावेज के साथ हमारे कार्यालय पहुंचकर फार्मर रजिस्ट्री करा लें। वही अंचलाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि सभी राजस्व कर्मचारी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.