उन्नाव, अप्रैल 6 -- उन्नाव, संवाददाता। फार्मर रजिस्ट्री कराने के आखिरी मौके से चूकने वाले किसानों को आगे की किश्त नसीब नहीं होगी। 27 फीसदी किसान ऐसे है जो अभी तक फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया से अछूते है। उनके लिए छह से 15 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाकर रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उपनिदेशक कृषि रवि चंद्र प्रकाश ने बताया कि विशेष महाअभियाग शुरू किया गया गया है। कैंप में लेखपाल, कृषि विभाग के कर्मधारी व पंचायत कर्मचारी गांव-गांव जाकर फार्मर रजिस्ट्री बनायेगें। जिसमें सभी अवशेष किसान अवश्य फार्मर रजिस्ट्री बनवा लें। बताया कि सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए किसान आईडी अनिवार्य है। बिना फार्मर रजिस्ट्री से कृषि विभाग में संचालित किसी भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा। जिले के कुल 431471 किसानों में से 318400 पीएम किसान योजना से संबंधित लाभ...