फार्मर रजिस्ट्री कराने को गांवों में पहुंची टीम
बलिया, अप्रैल 7 -- मनियर (बलिया)। फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए मंगलवार को ग्राम पंचायत कार्यालय पर रामपुर, पटखौली पूरब, हथौज, असना, रिगवन, सांगीपुर समेत दर्जनों गांवों में टीम पहुंची। फार्मर रजिस्ट्री में अधिकतर किसानों का मामला खाता बांट (अंश) को लेकर उलझा रहा। अधिकतर किसानों का खाता बांट नहीं होने के कारण वे किसान सम्मान निधि से वंचित रह गए हैं। ग्राम पंचायत रामपुर में किसान मोहम्मद समीउल्लाह, सोनिया पत्नी हीरा चंद्र, लक्ष्मण, संतोष की फार्मर रजिस्ट्री हुई लेकिन अधिकांश किसान अंश को लेकर परेशान रहे। उन किसानों का ठोस समाधान नहीं हो सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.