गाजीपुर, अप्रैल 4 -- गाजीपुर, संवाददाता। छह से पंद्रह अप्रैल तक शत प्रतिशत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए अभियान चलेगा। इस अभियान में ढाई हजार से अधिक अधिकारी कर्मचारी और कोटेदार को जिम्मेदारी दी गयी है। इसके लिए शुक्रवार को तहसीलों में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित किया गया। पहले चरण में जनपद की 460 ग्राम पंचायत में 6 अप्रैल से 5 सदस्यों की टीम कैंप लगाकर बचे हुए किसानों की फार्मर रजिस्ट्री करायेगी। इसके लिए 460 टीमें बनाई गई हैं। प्रत्येक टीम के पांच सदस्यों में लेखपाल, पंचायत सचिव अथवा पंचायत सहायक, ग्राम प्रधान, कोटेदार तथा जन सुविधा केंद्र संचालक शामिल है। गांव के ग्राम पंचायत में फार्मर रजिस्ट्री से बचे हुए किसानों की संख्या के आधार पर एक से लेकर 4 ग्राम पंचायतों पर एक विकासखंड स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जो प्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.