हाजीपुर, मई 14 -- जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देशानुसार जिले में किसानों के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए फार्मर रजिस्ट्री फेज-2 का कार्य मिशन मोड में संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- फार्मर रजिस्ट्री अभियान में वैशाली जिला राज्य में अव्वलफार्मर रजिस्ट्री का महत्व जिला पदाधिकारी ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री-2 के तहत विशेष अभियान चलाकर अधिकाधिक किसानों का निबंधन सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, कृषि पदाधिकारी, किसान सलाहकार, पंचायत स्तरीय कर्मी एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को समन्वय स्थापित करते हुए अभियान को और तेज गत...