आजमगढ़, फरवरी 28 -- आजमगढ़, संवाददाता। फार्मर रजिस्ट्री अभियान के लिए उप कृषि निदेशक ने शुक्रवार को कृषि भवन सिधारी परिसर से सभी तहसीलो के लिए एक-एक प्रचार वाहन रवाना किया। आठो प्रचार वाहन जनपद के किसानो का जागरूक करेंगे। इन प्रचार वाहनेा के माध्यम से फार्मर रजिस्ट्री से संबंधित जानकारी जनपद की सभी ग्राम पंचायतों तक पहुंचाई जाएगी। प्रत्येक तहसील के लिए एक-एक प्रचार वाहन निर्धारित किया गया है। जो संबंधित उप जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार का कार्य करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...