मधुबनी, फरवरी 1 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। फार्मर रजिस्ट्री महाअभियान का तीसरा चरण 2 फरवरी 2026 से शुरू होगा। 6 फरवरी तक अभियान चलाया जाएगा। कृषि विभाग तथा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के द्वारा चलाये जा रहे महाअभियान को लेकर डीएम आनंद शर्मा ने अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिये हैं। महाअभियान के दौरान सभी किसान अपने पंचायत के कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार एवं राजस्व कर्मचारी से संपर्क कर अपना फार्मर रजिस्ट्री करा सकते हैं। अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर किसान रजिस्ट्री करा सकते है। किसान रजिस्ट्री के लिए आवश्यक दस्तावेज, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर एवं स्वयं के नाम से जमाबंदी होना अनिवार्य है। फार्मर रजिस्ट्री पीएम किसान सम्मान निधि सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जरूरी है। डीपीआरओ परिमल कुमार ने बताया कि रजिस्ट्रेशन के दौरान किस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.