लखीमपुरखीरी, मई 21 -- बुधवार रात फरधान थाना क्षेत्र की कोरारा ग्राम पंचायत के मिर्जापुर फार्म में भारतीय सिख संगठन के जिला सचिव जगजीत सिंह के घर से चंद कदमों की दूरी पर दो राउंड गोली चलने की आवाज सुनाई दी। सुबह को सड़क पर 12 बोर के खोखा कारतूस बरामद हुआ तो जगजीत सिंह ने फरधान पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फरधान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा मौके से बरामद खोखा कारतूस को अपने कब्जे में ले लिया। बुधवार रात एक बजे जगजीत सिंह के घर के सामने से होकर गुजरने वाली रोड पर अज्ञात लोगों ने दो राउंड फायरिंग की। यह भी पढ़ें- क्रिकेट कनाडा के भारतीय मूल के अध्यक्ष के घर पर चलीं गोलियां फायरिंग की आवाज सुनकर आंगन में सो रहे जगजीत सिंह के भाई तजिंदर सिंह साबी जाग गए। कमरे में सो रहे जगजीत सिंह को जगाया। फायरिंग के बाद परिवा...