प्रयागराज, मई 14 -- प्रयागराज। खरीफ सीजन से पहले कृषि विभाग ने उर्वरकों की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को लेकर तैयारी तेज कर दी है। जिले के करीब छह लाख किसानों को यूरिया और डीएपी उपलब्ध कराने के लिए विभाग ने विस्तृत कार्ययोजना बनाई है। इस बार उर्वरकों का वितरण किसानों की लैंड होल्डिंग के आधार पर किया जाएगा, ताकि जरूरत के अनुसार खाद मिले और कालाबाजारी पर रोक लगाई जा सके। जिला कृषि अधिकारी केके सिंह के मुताबिक किसानों को खाद अब फार्मर आईडी के आधार पर ही दी जाएगी। जिले में अब तक करीब साढ़े पांच लाख किसानों की फार्मर आईडी बनाई जा चुकी है, जबकि शेष किसानों की आईडी बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि बिना फार्मर आईडी के खाद वितरण नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- अलीगढ़ में घटी यूरिया व डीएपी खपतउर्वरक की जमाखोरी रोकने के उ...