लखीमपुरखीरी, अप्रैल 25 -- लखीमपुर। उपकृषि निदेशक गिरीश चन्द ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं, बीज व मिनी किट का वितरण फार्मर आईडी धारक किसानों को ही मिलेगा। राज्य सेक्टर की योजनाओं के साथ केंद्रीय योजनाओं के अंतर्गत सभी फसलों के बीज मिनीकिट का वितरण पहले आओ-पहले पाओ के स्थान पर विभाग के पोर्टल पर किसानों द्वारा बुकिंग के बाद ई लॉटरी के माध्यम से चयन होगा। साथ ही फार्मर आईडी वाले किसानों का ही चयन किया जाएगा। खरीफ फसलों के बीज के लिए बुकिंग कृषि विभाग के पोर्टल पर शुरू हो गई है। प्रथम कट ऑफ 10 मई को निकाली जाएगी। यह भी पढ़ें- मिनीकिट बीज वितरण के लिए आवेदन 10 मई तक किसानों से अनुरोध है कि वह समय पर बीज प्राप्त करने को फार्मर आईडी अवश्य बनवा लें। यह भी पढ़ें- बस्ती में ऑनलाइन बुकिंग के बाद ई-लॉटरी से होगा किसानों का चयन यह ...