लखीमपुरखीरी, अप्रैल 9 -- समर्थन मूल्य पर उन्हीं किसानों का गेहूं खरीदा जाएगा जिनके पास फार्मर आईडी होगी। इसके अलावा उद्यान, सिंचाई, खाद एवं रसद, पशुपालन, मत्स्य, लघु सिंचाई आदि की योजनाओं का लाभ भी फार्मर आईडी वाले किसानों को ही मिलेगा। इसको लेकर मुख्य सचिव एसपी गोयल ने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि समर्थन मूल्य पर उन्हीं किसानों का गेहूं खरीदा जाएगा जिनके पास फार्मर आईडी होगी। वहीं अन्य सरकारी विभागों की योजना लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ किसान पहचान पत्र के आधार पर ही मिलेगा। कृषि और राजस्व विभाग केंद्र सरकार की एग्रीस्टेट योजना के तहत फार्मर रजिस्ट्री तैयार कर रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि भी उन्हीं किसानों को मिलेगी जिनके पास किसान पहचान पत्र है। उप कृषि निदेशक गिरीश चंद्र ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा ...