मथुरा, मार्च 13 -- जिले में किसानों की फार्मर आईडी बनाने की प्रक्रिया की रफ्तार बेहद धीमी चल रही है। यहां अब तक तय लक्ष्य के मुताबिक 66.85 प्रतिशत ही फार्मर आईडी बन सकी हैं। इससे जनपद प्रदेश में 67वें पायदान पर बना हुआ है। जबकि अन्य जिलों में रफ्तार काफी तेज चल रही है। जनपद में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के शुभारंभ पर कुल 3,10,857 किसान पंजीकृत हुए थे। शासन ने इसी आधार पर यह संख्या फार्मर आईडी बनाने करा लक्ष्य तय कर दिया है, इसके मुकाबले यहां अब तक केवल 2,32,280 आईडी ही बनाई जा सकी हैं। जो तय लक्ष्य से 66.85 प्रतिशत ही बन सकी है। इसी कारण प्रदेश स्तर की प्रगति सूची में जिले का स्थान 67वां बताया जा रहा है। यहां अब तक बनी कुल 2,32,280 फार्मर आईडी में से 1,92,641 आईडी पीएम किसान सम्मान निधि योजना में पंजीकृत रहे गए किसानों की हैं। वहीं न...