दरभंगा, फरवरी 12 -- बेनीपुर। फार्मर आईडी बनाने के तीसरे चरण के अंतिम दिन बुधवार को भी अनुमंडल क्षेत्र निर्धारित लक्ष्य से काफी पीछे रहा। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभुकों को फार्मर आईडी बनाने में स्वयं जमाबंदी, वंशावली व परिमार्जन प्लस की समस्याएं बड़ी बाधा बनकर सामने आ रही हैं। इन तकनीकी व दस्तावेजी त्रुटियों के समाधान के बाद ही लक्ष्य पूरा होने की संभावना जताई जा रही है। कृषि विभाग के सूत्रों के अनुसार बेनीपुर प्रखंड में कुल 12,191 लाभुक किसानों में से 11 फरवरी तक मात्र 23 प्रतिशत किसानों की ही फार्मर आईडी बन पाई है। वहीं अलीनगर प्रखंड के 8,421 किसानों में से सिर्फ 34 प्रतिशत का ही आईडी निर्माण हो सका है। दोनों प्रखंडों में कागजी दस्तावेजों की त्रुटियों के कारण कार्य निर्धारित लक्ष्य से काफी पीछे चल रहा है। विभागीय अधिकारियों ने भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.