लखीमपुरखीरी, अप्रैल 3 -- फार्मर आईडी बनाए जाने के लिए विशेष अभियान छह से 15 अप्रैल तक चलाया जा रहा है। ग्राम स्तर पर कैंप लगाकर फार्मर आईडी बनाने का कार्य किया जाएगा। कैंप में किसान अपना आधार कार्ड, आधार पंजीकृत मोबाइल नम्बर व खतौनी की छायाप्रति साथ लेकर कैम्प में पहुंचे। किसान इस योजना के लिए बनाए गए वेब पोर्टल https:upfr.sgristack.gov.in व मोबाइल एप फार्मर रजिस्ट्री यूपी के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। सेल्फ मोड के साथ किसान जिले में चल रहे जनसुविधा केन्द्रों से आवेदन कर सकते हैं। उपकृषि निदेशक गिरीश चन्द ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री सभी किसानों की होनी जरूरी है। फार्मर रजिस्ट्री होने के बाद सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए बार बार खतौनी आधार आदि जमा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। फार्मर आईडी से पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिलेग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.