फार्मर आईडी बनवाने की अपील
पूर्णिया, जून 6 -- जानकीनगर, एक संवाददाता। किसानों की डिजिटल पहचान सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे फार्मर रजिस्ट्री विशेष अभियान को लेकर कृषि विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। जिला कृषि पदाधिकारी हरिद्वार प्रसाद चौरसिया ने किसानों से 30 जून तक अनिवार्य रूप से अपना फार्मर आईडी बनवाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 12 मई से 30 जून 2026 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। फार्मर रजिस्ट्री किसानों की डिजिटल पहचान है, जिसके माध्यम से कृषि विभाग किसानों का प्रमाणिक डाटाबेस तैयार कर रहा है। इससे सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक किसानों तक पारदर्शी ढंग से पहुंचाया जा सकेगा। यह भी पढ़ें- फार्मर रजिस्ट्री : 30 जून तक विशेष अभियान उन्होंने कहा कि फार्मर आईडी बनने से उर्वरक वितरण व्यवस्था अधिक पारदर्शी होगी तथा कालाबाजारी पर प्रभावी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.