इटावा औरैया, अप्रैल 17 -- इटावा। खरीद केंद्रों पर किसानों से गेहूं खरीदने के लिए पहचान पत्र या फार्मर आईडी से पहचान की जाएगी। साथ ये भी साफ कहा कि फार्मर आईडी न होने पर भी किसी भी किसान को केवल इसी आधार पर वापस नहीं भेजा जाएगा। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने निर्देश दिए कि केंद्र पर आने वाली किसान को केवल इस आधार पर बिना खरीद के वापस नहीं भेजा जाएगा कि उनके पास किसान पहचान पत्र या फार्मर आईडी नहीं है। कोई दिक्कत आए तो केंद्र प्रभारी तहसील कार्यालय से समन्वय में समस्या का निराकरण करेंगे। जिले में गेहूं खरीद के लिए 71 स्थाई गृह केंद्र खोले गए हैं, जिनमें गेहूं की खरीद की जा रही है। यह भी पढ़ें- फार्मर रजिस्ट्री कराने वाले क्रय केंद्रों पर बेच सकेंगे गेहूं यह भी पढ़ें- हर गेहूं क्रय केंद्र पर बनेगी फॉर्मर आईडी, तैनात होंगे कर्मी

हिंदी ...